
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान में एक धार्मिक स्थल के निकट लगी नगर पालिका की एलईडी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।मंगलवार को मोहल्ला मौलानान निवासी भूरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित कर्मचारी नदीम ने खराब पड़ी एलईडी लाइट को ठीक नहीं कराया। इससे रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वीडियो के माध्यम से युवक ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द खराब एलईडी लाइट को ठीक कराने और क्षेत्र की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

