बोकारो

जेपीएससी एवं जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ जेएलकेएम का जिला स्तरीय महाधरना।

हजारों अभ्यर्थियों व आमजनों की भागीदारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के आह्वान पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में बोकारो जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय महाधरना आयोजित किया गया। इस महाधरना में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी, युवा एवं आमजन शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। महाधरना की प्रमुख मांगें जेपीएससी एवं जेएसएससी द्वारा आयोजित सभी विवादित प्रतियोगी परीक्षाओं को तत्काल रद्द किया जाए। कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई या ईडी से कराई जाए।

जेपीएससी एवं जेएसएससी के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों, अधिकारियों एवं दोषी कर्मचारियों को तत्काल पद से हटाकर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाई जाए। जेपीएससी एवं जेएसएससी की सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी कर स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को समयबद्ध रोजगार के अवसर मिल सकें। यह एक दिवसीय महाधरना जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। टाइगर जयराम कुमार महतो उपायुक्त कार्यालय बोकारो के समक्ष एकदिवसीय महा धरना में पहुंचे और अपनी वाणी से छात्रों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि अगर सरकार छात्रों की बात नहीं मानती है तो रांची जाने का आवाहन किये।

कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अर्जुन रजवार, विजय सिंह, कृष्णा महतो, डॉ. जयदेव कुमार महतो, बप्पी मिश्रा, बलराम झा,उत्पल मंडल, पिंटू कुमार महतो, समसुद्दीन, अंसारी, शहदेव महतो, अजय महतो, आरिज हुसैन, अफसर अंसारी सुनीता कुमारी, सोमनाथ शेखर, बीरु महतो, भानु महतो, विजय वर्मा, प्रशांत महतो, रेखा देवी, खगेन्द्र नाथ महतो, देव नारायण महतो, राथू लहरी, अनीता कुमारी, अरबिंद महतो, प्रशांत महतो महतो दीपक कुमार महतो, दशरथ महतो एवं अशोक कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। महाधरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय एवं भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button