खैरथल

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस

जिला कलेक्टर ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल में मंगलवार को नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के.आर. मीना ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता, निरंतर मेहनत और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खरगोश और कछुए की प्रेरक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को धैर्य एवं निरंतर प्रयास का महत्व समझाया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों की सराहना की।
जिला कलेक्टर ने कक्षा 9 की छात्रा कु. चहक को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार नवाचारों की जानकारी ली। छात्रा कु. निशा ने गणित प्रोजेक्ट, छात्र अनुज ने दुपहिया वाहन के लिए विकसित स्मार्ट हेलमेट तथा छात्र संजीव ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए तैयार किए गए उपकरण का प्रदर्शन किया, जिसकी जिला कलेक्टर ने सराहना की।
प्रभारी प्राचार्य के.आर. मीना ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां दक्षिणा फाउंडेशन, विज्ञान ज्योति कार्यक्रम, पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्किल एजुकेशन, अटल टिंकरिंग लैब, सेल्फ डिफेंस, योग, खेलकूद, संगीत तथा उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम जैसे नवाचार संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने लिलीपुट नृत्य, योग प्रदर्शन, आत्मरक्षा प्रदर्शन, कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने पंजाबी एवं गुजराती लोकनृत्य प्रस्तुत किए। महाराष्ट्र से आए माइग्रेशन विद्यार्थियों ने मराठी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके अलावा छात्रा रवीना ने स्वरचित कविता तथा मास्टर उत्कर्ष के नेतृत्व में वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ममता गुप्ता (पीजीटी रसायन विज्ञान) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा यादव (पीजीटी अंग्रेजी) के निर्देशन में छात्राओं लावण्या, मोनिका, निशा एवं साक्षी ने किया।
इस अवसर पर पीटीसी सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक हंसराज गुर्जर, संतोष चौधरी, हेमलता, विकास यादव, सुदेश कुमारी, महेश यादव, संजय यादव, सरोज फूके, सुमन बाना, एन.के. मीना, जया, शंभू दयाल, महावीर सिंह, एस.सी. बघेल, केशर सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button