रामपुर शाहबाद

शाहाबाद बिलारी मार्ग पर बारिश के बाद गिरा पेड़ बाइक सवार फेरी वाले की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में बारिश के बाद गिरे विशालकाय पेड़ के नीचे दबने से बाइक सवार फेरी वाले की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बिलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला अंसारियान निवासी जाकिर हुसैन(45) शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में कपड़े की फेरी करने आए हुए थे। फेरी करके वापस लौटते वक्त बड़ागांव चौराहे से पहले विशालकाय पेड़ उनकी विक्की मोटरसाइकिल पर गिर गया। जिसके नीचे दबकर जाकिर हुसैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। देर शाम तक मृतक परिजन भी सीएससी पहुंच गए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button