गोड्डा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जिला उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। नवोदय विद्यालय का निर्माण  विश्वविद्यालय के तर्ज पर किया गया है। जहां एक ही कैंपस में शिक्षक/बच्चे सभी अनुशासित ढंग से रहते हुए शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने की अपील की। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी उपायुक्त ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button