बुलंदशहर
शिकारपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस बल तैनात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : नगर में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है कांवड़ियों को बाजार एवं मुख्य मार्गों से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर में जगह-जगह पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई है कांवड़ियों की सुरक्षा के तहत फैंटम मोबाइल पर पुलिस कर्मी पवन कुमार, और विकास चौधरी, व विशाल चौधरी, एवं प्रदीप कुमार, को तैनात किया गया है जो लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है वहीं कस्बे में कांवड़ियों की देखरेख और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, और उपनिरीक्षक गौरव कुमार, क्षेत्र में सक्रिय है मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, ने बताया कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है मार्ग में सुरक्षा के साथ-साथ सुगम आवागमन के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है ।


