14 वर्षीय अर्श की शादी समारोह के दौरान सांप के काटने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी 14 वर्षीय अर्श की गंगोह क्षेत्र के गांव घाटोपुर में एक शादी समारोह के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। अर्थ अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिजनों के अनुसार, रात में वह किराए पर लाए गए बिस्तरों पर सो रहा था, तभी उसकी पीठ पर एक जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अर्थ को तुरंत कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्थ किसान सरवर का पुत्र था। परिवार में वह दो भाइयों और एक बहन में शामिल था। उसकी मां गृहिणी हैं। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में गहरा दुख छा गया। परिजनों ने अर्थ को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।


