
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली । जिला कार्यशाला शामली में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी डॉ विकास अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया। यह अभियान हर वर्ष की भांति 10 अगस्त से 14 अगस्त तक होगा। इसमें हर जिले पर मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे, शहीद सैनिक, पुलिस कर्मी के परिवार जनों का सम्मान करेंगे और महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता कर माल्यार्पण के कार्यक्रम होंगे और 12, 13, 14 अगस्त को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगा करके अभिवादन करेंगे, सेल्फी लेंगे और 14 अगस्त को विभाजन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन होगा , जिसमें देश के विभाजन के ऊपर विचार रखे जाएंगे।उसके बाद मौन जुलूस निकाल करके शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। 15 अगस्त को सभी भाजपा कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज पहराया जाएगा।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष शामली रामजी लाल कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राणा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद सैनी अटटा, शामली चेयरमैंन अरविंद सिंघल,ब्लॉक प्रमुख गण,जिला महामंत्री राजेश मालिक, मानस सिंघल,जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष,अभियान के जिला सयोजक, मंडल सयोजक के साथ शहर की गणमान्य उपस्थित रहे।
