बरेली

साइबर पुलिस ने 5 लाख की ठगी की रकम वापस कराई 

व्हाट्सएप पर बैंक अधिकारी बनकर की थी 8 लाख की ठगी

बाकी रकम ATM से निकली, उसे वापस कराने के प्रयास जारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की 5 लाख रुपये की धनराशि वापस कराकर बड़ी राहत दिलाई है।
18 जून 2026 को कोतवाली क्षेत्र निवासी नरेश चन्द्र सूद ने तहरीर दी थी कि अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर आधार, पैन व OTP लेकर उनके खाते से 8 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी  व एसपी अपराध के निर्देश पर साइबर पुलिस ने MHA के साइबर पोर्टल IC4, बैंक व अन्य एजेंसियों से समन्वय कर मनी ट्रेल खंगाली। इसमें 8 लाख में से 5 लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिवर्स कराए गए। शेष धनराशि ATM के माध्यम से निकाल ली गई थी, उसे वापस कराने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OTP, पिन व बैंक जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button