शामली
बनत चौराहा स्थित कांवड़ शिविरों का एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बनत/आदर्शमंडी। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के बनत चौराहा स्थित विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। एसपी ने पुलिस बल को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
