पाकुड़

पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर विनीता किस्कू निर्विरोध निर्वाचित

Vinita Kisku elected unopposed as the Pramukh of Panchayat Samiti Hiranpur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ हिरणपुर। पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड कार्यालय, हिरणपुर स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने की। बैठक में पंचायत समिति हिरणपुर के कुल 17 प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदस्यों में से 16 सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान प्रमुख पद के लिए विनीता किस्कू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समयावधि के भीतर किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं, नाम वापसी की निर्धारित अवधि में भी किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए विनीता किस्कू को पंचायत समिति हिरणपुर के प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। विनीता किस्कू के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button