पाकुड़

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण

The Deputy Commissioner inspected Rani Jyotirmaya Stadium regarding preparations for the Independence Day celebrations.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, जिला स्तरीय स्टेडियम एवं बैंक कॉलोनी स्थित पार्क का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा उपायुक्त ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समारोह स्थल की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आमजनों एवं अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। खिलाड़ियों ने पेयजल की समस्या को लेकर आरओ फिल्टर युक्त शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही आरओ फिल्टर की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इंडोर एवं जिला स्तरीय स्टेडियम का भी किया निरीक्षण इसके बाद उपायुक्त ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वही जिला स्तरीय स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टेडियम परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैंक कॉलोनी स्थित पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क परिसर में जंगल-झाड़ एवं झाड़ियों की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल साफ-सफाई एवं झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण तथा नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने पार्क परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ ही नागरिकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। समारोह में शामिल होने वाले आमजनों, अतिथियों, खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अमित कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button