झुंझुनू

गुड़ा के जागीरदाला में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या आज सोमवार को होगा भंडारा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गुड़ा ढहर के जागीरदाला में स्थित राधा गोविंद मंदिर व राधा गोविंद गौशाला समिति के तत्वाधान में आज से दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक समिति के संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में रविवार रात्रि 9:15 बजे से एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या होगी जिसमें गायक कलाकार लोकेश मारवाड़ी और अरुण वर्मा एंड पार्टी धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं डांसर कलाकार सानिया मेहरा, विक्की तूफान तथा विक्की छैला अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 10 अगस्त को सुबह 8:15 से प्रदोष कथा व हवन किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 10:15 बजे भोलेनाथ अभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा। गौशाला समिति ने मीडिया के माध्यम से आसपास के गांवों के लोगों से उपरोक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button