गोड्डा

फैजान सरवर ने संभाला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : गोड्डा जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर ने शुक्रवार को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) के पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह प्रभार निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नगर प्रशासक अरविंद अग्रवाल से प्राप्त किया।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिला प्रशासन से संबंधित जनसंपर्क, सूचना-प्रसारण और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी अब फैजान सरवर के पास रहेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा जनसंपर्क से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने फैजान सरवर का स्वागत किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button