बेतुल

बैतूल कांवड़ियों की थकान मिटाने चरणसेवा में जुटी श्री योग वेदांत सेवा समिति

120 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचे शिवभक्तों के पैरों की तेल मालिश, मरहम-पट्टी और दवाइयां वितरित कीं

जैन दादावाड़ी में 350 कांवड़ियों के भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था, रविवार को भोपाली रवाना हुई यात्रा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। घोघरा घाट से मां ताप्ती का जल लेकर 120 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा के लिए श्री योग वेदांत सेवा समिति के सेवाधारी जैन दादावाड़ी पहुंचे। संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से समिति द्वारा कांवड़ियों के थके पैरों की तेल से मालिश कर चरणसेवा की गई। साथ ही छालों पर मरहम-पट्टी, आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए।
चिचोली के तपश्री क्लब द्वारा पिछले 25 वर्षों से सर्वकल्याण, धर्म प्रचार, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना से कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष यात्रा भीमपुर के घोघरा घाट से शुरू होकर खेड़ी, देवगांव और भडूस होते हुए बैतूल पहुंची। जैन दादावाड़ी में समिति के संरक्षक राजेश मदान के मार्गदर्शन में डॉ. राजकुमार मालवीय, योग शिक्षक रविकांत आर्य, रोहित मिश्रा सहित साधकों ने कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान संत श्री आशारामजी बापू का प्रेरणादायक सत्साहित्य भी वितरित किया गया।
राजेश मदान ने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से कांवड़ियों की सेवा कर रही है। लंबी पैदल यात्रा के कारण पैरों में छाले और थकान हो जाती है, ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाना समिति का उद्देश्य है। तपश्री क्लब अध्यक्ष विजय राठौर, पप्पू राठौर, श्याम राठौर सहित कांवड़ियों ने सेवा कार्य की सराहना की।
जैन दादावाड़ी में डागा परिवार ने 350 कांवड़ियों के भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। रविवार सुबह 11 बजे कांवड़ यात्रा भोपाली के लिए रवाना हुई। सेवा कार्य में मयूर सोलंकी, बंसीलाल सोनी सहित समिति के अन्य साधकों का भी सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button