शामली

34 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

चौसाना पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा

155 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
तस्कर के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। शामली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ऑपरेशन सवेरा के तहत चौसाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 155 ग्राम स्मैक बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर परीक्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शामली एमपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सनित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने तासीन पुत्र फैस्त्दीन निवासी ग्राम नया कुठर्डा, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 155 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सिंझाना में मुकअ०सं० 402/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार तस्कर का नाम व पता
तासीन पुत्र फैरुदीन निवासी ग्राम नया कुठडां, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरण
अवैध 155 ग्राम स्मैक
(अंतत्त्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक राहुल कुमार, थाना सिंझाना
2- हेड कांस्टेबल लक्षेन्द्र, थाना सिंझाना
3- कांस्टेबल अनुज कुमार, थाना सिंझाना
पुलिस की अपील
चौसाना पुलिस, जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। “नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” बदते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button