बुलंदशहर

जेपी विद्या मंदिर तौमडी़ में गूंजे देशभक्ति के जयघोष 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : जे पी विद्या मंदिर तौमडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त इंडियन नेवी कमांडर बृहम पाल सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण करके किया। ध्वाजारोहण के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्टृगान किया और देशभक्ति से ओतप्रोत नारे बुलंद किए।  यूकेजी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य करते सभी को लुभाया। कक्षा सात नौ और ग्यारह की छात्राओं ने पूरे भारत की विविधता पूर्ण संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया । अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित संबोधन में बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी प्रेम अनुशासन और श्रेष्ठ नागरिक बनने का आग्रह किया। साथ ही देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने का आव्हान किया।
प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और शहीदों को नमन किया। उन्होने बच्चों को देश की एकता अखंडता की रक्षा हेतु शपथ दिलाई।
मिष्ठान वितरित कर समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button