खैरथल
EPTSE-2027 के पोस्टर का भव्य लॉन्चिंग समारोह आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इंजीनियर्स पॉइंट, खैरथल द्वारा आयोजित EPTSE-2027 (E.P. Talent Search Exam cum Scholarship Test) के पोस्टर की भव्य लॉन्चिंग सेरेमनी कल, 19 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे, मातोर रोड, खैरथल स्थित इंजीनियर्स पॉइंट के नए भवन में आयोजित की जाएगी।
EPTSE-2027 के माध्यम से विद्यार्थियों को ₹3 करोड़ तक की स्कॉलरशिप तथा ₹15 लाख तक के कैश प्राइज एवं रिवार्ड्स प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।ई पी निदेशक आजाद चौधरी ने बताया पोस्टर लॉन्चिंग समारोह के दौरान EPTSE-2027 की परीक्षा, स्कॉलरशिप, पुरस्कार एवं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी साझा की जाएगी।
