बाराबंकी

समय पर पहुंची 108 एम्बुलेंस, सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे मरीज को मिला तत्काल उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। मसौली ग्राम पंचायत बिकौली, थाना सफदरगंज क्षेत्र निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद जाबिर की अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। जावेद को अचानक सांस लेने में परेशानी के साथ पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बिना देर किए 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस संख्या UP32BG9224 तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और कुछ ही समय में मरीज के घर पहुंच गई। एम्बुलेंस के पहुंचते ही EMT सौरभ गुप्ता ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पायलट अजीत यादव की सहायता से मरीज को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। मरीज को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस टीम ने रास्ते में आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराई। टीम की तत्परता और सूझबूझ के चलते मरीज को बिना समय गंवाए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव (CHC) पहुंचाया गया, जहां उसे सुरक्षित रूप से भर्ती कराया जहा तैनात ,चिकित्सा अधिकारी  राहुल यादव ने उपचार शुरू कराया गया। मुश्किल घड़ी में 108 बनी सहारा, समय पर अस्पताल पहुंचने से मिली राहत अचानक सांस लेने में परेशानी और पेट दर्द जैसी गंभीर स्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे समय में 108 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित पहुंच मरीज और उसके परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई। एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता के चलते मरीज को घर से अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जा सका। परिजनों ने बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिवार काफी परेशान था, लेकिन 108 एम्बुलेंस को सूचना देने के कुछ ही समय बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस टीम द्वारा मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
EMT और पायलट की तत्परता की हुई सराहना
मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में EMT सौरभ गुप्ता और पायलट अजीत यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। टीम की त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की मरीज के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। समय पर एम्बुलेंस पहुंचने और मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने से आपात स्थिति में उपचार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया कि आपात स्थिति में समय पर सूचना, त्वरित एम्बुलेंस सेवा और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता मरीज के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button