अमरोहा

मिनी नंदिनी योजना में गड़बड़ी का आरोप, जांच की उठी मांग

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर ब्लॉक के गांव भदौरा  में मंगलवार को राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक काली देवी मंदिर परिसर के समीप आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को लेकर किसानों ने कथित अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र किसानों को लाभ पहुंचाना है, लेकिन कई किसानों को इसका लाभ लेने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना में बिचौलियों का हस्तक्षेप होने के कारण पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि सीधे आवेदन करने पर उन्हें विभिन्न कारणों से परेशान किया जाता है, जबकि दलालों के माध्यम से आवेदन कराने पर काम आसानी से होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत चयनित कुछ किसानों से भी अवैध धनराशि लिए जाने की शिकायतें हैं। संगठन ने शासन और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि पात्र किसानों को बिना किसी अवैध वसूली के योजना का लाभ नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान किसानों ने अपने हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।
 इस मौके  पर  मुकेश सिंह, जयवीर सिंह, रमन सिंह, राम सिंह सैनी, यश चौधरी, मनवीर सिंह, चंद्रशेखर, संजीव सैनी, विनोद कश्यप आदि ग्रामीण और किसान मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button