भरत पुर
करोड़ों रुपए खर्च के बाद बदहाल बदहाल सैरकी पार्क
पार्क की हालत देखकर अधिशासी अधिकारी ने जताई नाराजगी

दिए सौंदर्य बेहतर बनाने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा आज पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कस्बे के सैरकी पार्क का औचक निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान पार्क की बदहाल स्थिति और चारों तरफ फैली झाड़ियों को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। वहीं अधिशासी अधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अमले को तत्काल प्रभाव से पार्क की व्यापक साफ-सफाई करवाने, अनावश्यक झाड़ियां कटवाने तथा इसके सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पार्क के संवरने से स्थानीय नागरिकों को सुबह-शाम टहलने और सैर करने के लिए एक स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी राजेश शर्मा के साथ नगरपालिका के कर्मचारी उमाशंकर खटाना, मानव सिंघल और विष्णुदत्त शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।



