अमरोहा

पश्चिम क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने पर रामप्रताप चौहान को दी बधाई

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर l  भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री रामप्रताप चौहान से बुधवार को भाजपा जन कल्याण मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भीष्मसिंह खड़गवंशी ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री चौहान को भाजपा द्वारा पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से हसनपुर विधानसभा-42 में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा बूथ स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और व्यापक बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भीष्मसिंह खड़गवंशी ने श्री रामप्रताप चौहान को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button