खैरथल

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान

2 चरणों में मतदान,14 सितंबर को रिजल्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : निर्वाचन आयोग के मुताबिक निकाय चुनाव 9 सितंबर और 11 सितंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और 14 सितंबर को मतगणना होगी. इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है.
पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 को जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को तथा दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होगा और उसी दिन मतदान के बाद मतगणना भी पूरी कर ली जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी।
खैरथल-तिजारा जिले की नगर परिषद भिवाड़ी, खैरथल और तिजारा का मतदान प्रथम चरण मे 9 सितम्बर को होगा
जिले की नगरपालिका किशनगढ़ बास,मुण्डावर, कोटकासिम और टपूकड़ा का मतदान दूसरे चरण मे 11 सिंतम्बर को होगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button