पाकुड़

भाजपा जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Monthly meeting of BJP district office-bearers concludes; emphasis placed on strengthening the organization at the booth level.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई पाकुड़ के पदाधिकारियों की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में व्याहूत विवाह भवन, पाकुड़ में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी निवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह एवं दुर्गा मरांडी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पिछली बैठकों में लिए गए प्रस्तावों एवं निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला प्रभारी निवास मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अधिक से अधिक बूथों पर प्रसारण सुनिश्चित करने तथा इसमें कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही संभव है। बैठक में सभी मंडल प्रभारियों एवं प्रवासियों को अपने-अपने मंडलों में मंडल समितियों का गठन कर उसका सत्यापन कराने तथा रिपोर्ट शीघ्र जिलाध्यक्ष को सौंपने पर सहमति बनी। मंडल स्तर पर नियमित प्रवास, कार्यकर्ताओं से संवाद और बूथ समितियों को सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।  बैठक में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत ‘श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के अंतर्गत जिले के सभी मंडलों में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में कलश भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापना, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा समाज के सभी वर्गों को संगठनात्मक रूप से जोड़ने का संदेश देने पर बल दिया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की रणनीति तय की गई। पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया गया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, शर्मिला रजक, जुनास टुडू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला महामंत्री साधन ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button