रांची

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में MMDR Amendment Bill के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर मंथन

Strategy for agitation against the MMDR Amendment Bill deliberated at the JMM Central Committee meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में पार्टी की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं MMDR Amendment Bill 2026 के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पाकुड़ जिला झामुमो अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हाजी समद अली, जिला सचिव माइकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, सुनील टुडू एवं उमर फारूक शामिल हुए। बैठक के दौरान मंच पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू समेत पार्टी के अन्य सांसद एवं विधायक मौजूद रहे। केंद्रीय समिति की बैठक में MMDR Amendment Bill 2026 को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर विशेष रूप से मंथन किया गया। इस विधेयक के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित कर आंदोलन को मजबूती देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा झामुमो के संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button