शामली
जे बी पी इण्टर कालेज चौसाना नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। ज्योतिबा फूले इण्टर कालेज चौसाना में राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान’ के अंतर्गत नशा-मुक्त जागरूकता एवं राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ करनाल सेक्टर-9 सेवा केंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए बी.के. निर्मल, ब्रह्माकुमारी मीना और शिवानी ने उपस्थित विद्यार्थियों व लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी मीना छात्रों को समझाया कि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे, तो परिवार और समाज भी मजबूत होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर दोस्तों के दबाव, शौक या दिखावे के कारण होती है, जो धीरे-धीरे आदत बन जाती है और व्यक्ति के स्वास्थ्य, पढ़ाई, परिवार तथा सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है।
ब्रह्माकुमारी शिवानी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति सभी को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से एक स्वस्थ, मूल्य-आधारित तथा व्यसन-मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रबन्धक कंवरपाल सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवारीजनों की भी इसके मूल्य के बारे में अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गौरव सैनी,दीपक तोमर, विकास, अक्षय, अमित रोहिला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

