बाराबंकी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चंदवारा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 बाराबंकी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा ने ग्राम पंचायत चंदवारा का भ्रमण कर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय सार्वजनिक शौचालय आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मगरसी तालाब पर मनरेगा योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं कार्य की स्थिति की जानकारी ली तथा उनसे अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान से गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि/प्रशासक चंदवारा शैलेन्द्र कुमार जायसवाल सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button