बुलंदशहर

खस्ताहाल सड़क बनी आफत ई-रिक्शा पलटा पालिका व पीडब्लूडी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​शिकारपुर : नगर के सूरजभान स्कूल के निकट मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है सड़क पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो गए है जिनमें जलभराव रहने से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है प्रशासनिक अनदेखी के चलते हाल ही में गड्ढे के कारण सवारियों से भरी एक ई-रिक्शा (ट्रीरी) अनियंत्रित होकर पलट गई गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था ​इसी सड़क पर प्रसिद्ध मन्दिर और स्कूल भी स्थित है जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही लगी रहती है स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी है लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही ​अधिकारियों की इस उदासीनता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका व पीडब्लूडी प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन भी किया इसके बावजूद सम्बन्धित विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं है स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी आँखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं और शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button