बरेली
पर्वतीय समाज की रामलीला मंचन के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भोलेनाथ मंदिर परिसर कुर्मांचल नगर के सभागार में पर्वतीय समाज बरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी श्री राम लीला मंचन के विषय में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने कहा कि रामलीला 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में भव्य और दिव्य रूप में आयोजित की जाएगी। महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने संस्था के समस्त क्षेत्रीय सचिवों को निर्देश दिया है कि वह आगामी रामलीला के लिए आर्थिक व सामाजिक सहयोग विगत वर्षों की भांति प्रदान करें। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट,तारा जोशी उमेश बिनवाल, चंद्रप्रकाश जोशी दीवानी चंद कैप्टन मोहन सिंह श्री गोपाल सिंह मेहरा श्री पुष्कर सिंह बोहरा श्री जीत सिंह बोहरा श्री मदन सिंह बिष्ट, पवन भट्ट, संजय नेगी, कप्तान शेर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, किशन सिंह नेगी, सोमा परिहार, श्याम सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।



