रामपुर शाहबाद

ठेकेदार से रुपये मांगने और धमकाने का आरोप

पिता-पुत्र समेत चार पर केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शाहबाद। ठेकेदार से रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने के आरोप में शाहबाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अंकित गुप्ता, उनके पिता महेश कुमार गुप्ता, हर्षित माली और शिवम चंद्रवंशी को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी आकाश कुमार ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित हर्षित माली की दुकान पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अंकित गुप्ता वहां पहुंचे और उनसे पैसों की मांग करने लगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी अन्य लोगों को बुलाकर लाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा और वहां से चला गया। इसके बाद आकाश कुमार रामलीला ग्राउंड स्थित एक फोटो कॉपी की दुकान पर जाकर बैठ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद हर्षित माली, शिवम चंद्रवंशी, अंकित गुप्ता और महेश कुमार गुप्ता वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और रंगदारी की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोपियों से भविष्य में किसी गंभीर घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button