बेतुल

बैतूल ऑल पेंशनर्स एशोसिएशन की बैतूल तहसील कार्यकारिणी घोषित हर्षा को अध्यक्ष पद की कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एशोसिएशन मप्र, जिला बैतूल के संयोजक रघुवर प्रसाद सोनी, संरक्षक ज्ञान सिंह चौहान के आदेशानुसार, जिला अध्यक्ष एमजल कोकाटे के निर्देशासनुसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मालवीय की अनुशंसा पर, बैतूल जिला प्रभारी अनिल कुमार पंड्या की सहमति से प्रांताध्यक्ष नीरज दुबे द्वारा बैतूल तहसील की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षिका व समाजसेवी श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल को तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती शशिबाला मिश्रा, श्रीमती मीरा उइके, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, संजय कुमार डबले व अशोक कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शीला धुर्वे, सचिव श्रीमती गीता पवॉर व सुरेश कुमार सोनी, सह सचिव श्रीमती निशा राठौर, नरेंद्र कुमार राठौर व मकसूद रज़ा कुरैशी, प्रवक्ता श्रीमती कांता बारस्कर, राधेश्याम चौरे तथा एजाज़ खान को मनोनित कर बतौर आमंत्रित सदस्य श्रीमती मीरा सूर्यवंशी, श्रीमती विमला गव्हाड़े, किरन कुमार रीखे, डागा माथनकर, अनिल कुमार पाटने, वीएम कोसे, सुशील जायसवाल, राजू सुशील सोनी, सुरेश कुमार नरवरे, सुरेश कुमार चिल्हाटे तथा राजेश्वर कुमार कासार, बीएल कुमरे को नामित किया गया है। इनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।
*संगठन ने जेडी नर्मदापुरम से की भेंट*
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैतूल में जेडी नर्मदापुरम अरुण इंगले एवं जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल पूनम वरकड़े से भेंट कर शासन के आदेशानुसार 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर दिए जाने वाले चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के लाभान्वितों के लंबित 481 प्रस्तावित के साथ ही अन्य संवर्गों के लंबित प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतनमान के आदेश भी यथाशीघ्र जारी करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। उपरोक्त अधिकारी द्वय द्वारा ऑल पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आगामी दो सप्ताह की अवधि में सभी संवर्गों के क्रमोंन्नति, समय मान वेतनमान आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक रघुवर प्रसाद सोनी, संरक्षक जीएस चौहान, जिलाध्यक्ष एमजल कोकाटे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेमीचंद मालवीय, जिला सचिव अरविंद कुमार मुंजे, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.आरडी विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार पॉवर, दीनदयाल अमरूते, सुरेन्द्र कुमार सोनी, नत्थू परपाची,  बैतूल तहसील उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सूर्यवंशी व सह सचिव नरेंद्र कुमार राठौर, सूरज लाल हारोड़े आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button