साहेबगंज
एस आई आर को लेकर प्रखंड कार्यालय में मतदाताओं की सुनवाई
अधिकारियों ने दस्तावेजों का किया सत्यापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर सोमवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन संबंधी कार्य जारी रहा।इस दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की गई। बड़ी संख्या में मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे।कार्यक्रम में एडिशनल कलेक्टर विजय कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी,प्रमोद आनंद,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनिल कुमार की देखरेख में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान प्रखंड निर्वाचन नोडल पदाधिकारी रुकेश गुप्ता, ऑपरेटर अभिषेक कुमार सहित सभी नामित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे। अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों ने मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की जांच करते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज की।एसआईआर के तहत ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था,जिनके द्वारा पूर्व में तैयार की गई मतदाता सूची से संबंधित जानकारी का मिलान नहीं हो पाया था या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए थे।नोटिस में निर्धारित तिथि पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था,प्रखंड कार्यालय में पहुंचने वाले मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा उनकी आपत्तियों और दावों को दर्ज किया गया।निर्वाचन कर्मियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी,अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एसआईआर से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मतदाताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाए।



