5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पर आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे अपने बच्चों का *5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट एवं आईरिस)* अवश्य कराएं। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराने से आधार सक्रिय एवं अद्यतन रहता है तथा छात्रवृत्ति, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, परीक्षाओं एवं अन्य आधार-आधारित सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त किया जा सकता है।
हापुड़ आधार सेवा केंद्र (ASK) में उपलब्ध सेवाएँ:
* प्रतिदिन लगभग 500 नागरिकों के लिए आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाएँ।
* आधार नामांकन पूर्णतः निःशुल्क।
* सभी आयु वर्ग के नागरिकों (NRI सहित) के लिए नया आधार नामांकन।
* *5 से 17 वर्ष* तक के बच्चों के लिए *अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) निःशुल्क।
* बायोमेट्रिक एवं जनसांख्यिकीय (Demographic) विवरण का अपडेट।
पता:
आधार सेवा केंद्र (ASK)
ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट नं. C1 एवं C2, अवंतिका एन्क्लेव, मोदीनगर रोड, हापुड़ – 245101।
अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराएं।



