बुखार हुआ है आपको,…मौसम ठंडा हुआ है,.. मैं देखती हूं अगर मेरे बैग में दवाई होगी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला को दी दवाई,वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । गढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान डीएम हापुड कविता मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।
वायरल वीडियो IAS कविता मीणा का है जो 2016 बैच की IAS हैं और वर्तमान में हापुड में डीएम हैं । वायरल वीडियो में डीएम कविता मीणा गढ़ क्षेत्र में गंगा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर रही हैं और इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला से बोलती दिखी रहीं हैं कि,बुखार हुआ है आपको,…मौसम ठंडा हुआ है,.. मैं देखती हूं अगर मेरे बैग में दवाई होगी।
और फिर अपने अधीनस्थ से दवाई मंगवाकर बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला को दी । इस मामले का किसी ने वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हापुड़ जिले की जिलाधिकारी IAS कविता मीना जब गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचीं तो वहां DM का एक बेहद भावुक और मानवीय चेहरा भी सामने आया है। बाढ़ प्रभावितएक बुजुर्ग महिला ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही, तो कलेक्टर कविता मीणा ने बेहद आत्मीयता से बुजुर्ग महिला को छूते हुए कहा*बुखार हुआ है आपको, मौसम ठंडा हुआ है, मैं देखती हूं अगर मेरे बैग में दवाई होगी
डीएम कविता मीणा के इस व्यवहार और ग्रामीणों की मदद के इस वायरल वीडियो की चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं ।



