बुलंदशहर

UGC के प्रस्तावित कानून के विरोध में कीरतपुर में ग्रामवासियों की बैठक

कड़े आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर कीरतपुर : ग्राम कीरतपुर में समस्त ग्रामवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें UGC के प्रस्तावित कानून/व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में इस व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए इसे असमानता को बढ़ावा देने वाला और विद्यार्थियों एवं युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए UGC के इस कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए। ग्रामवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार द्वारा इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति तैयार करेंगे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद व्यापक जनसमर्थन जुटाकर ग्राम कीरतपुर से बुलंदशहर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।ग्रामवासियों ने कहा कि यदि इसके बाद भी उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो लोकतांत्रिक तरीके से बड़े जनआंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से समझौता नहीं कर सकते। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर सुनवाई नहीं होती और यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तो वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी का विरोध करने तथा मतदान से संबंधित अपने लोकतांत्रिक निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होंगे।बैठक में उपस्थित लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे इस गंभीर विषय पर ग्रामवासियों की भावनाओं को समझें और सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के सामने लोगों का व्यापक विरोध देखने को मिल सकता है।
ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, समान अवसरों और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना है।
बैठक में अर्जुन सिंह, सर्वेश सिंह, प्रवीण राघव उर्फ बबलू, विमल राघव, आदित्य राघव, सोनू राघव, सोमवीर सिंह राघव, यशपाल सिंह राघव, सोनू भदौरिया, शिवकुमार राघव, राघव जी, गौरव राघव, दिनेश राघव सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि “हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button