पाकुड़

जेएसएलपीएस की दीदियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को भेंट की हस्तनिर्मित राखी

JSLPS women presented handmade Rakhis to Deputy Commissioner Megha Bhardwaj.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखी उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज को भेंट कर स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता का संदेश दिया। इस दौरान दीदियों ने उपायुक्त को राखी भेंट करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। जेएसएलपीएस की दीदियों ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां राखियों की बिक्री की जा रही है। राखी निर्माण और बिक्री के माध्यम से उन्हें रोजगार एवं आजीविका का अवसर मिल रहा है। इससे उनके हुनर को बाजार मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दीदियों द्वारा अपने हाथों से तैयार राखी भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके स्नेह एवं आत्मीयता के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत, हुनर और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज एवं जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। इससे ‘लोकल से वोकल’ की भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका भी मजबूत होगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button