साहेबगंज

राजमहल में सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल क्षेत्र अंतर्गत सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में महावीर उरांव की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि महावीर उरांव मजदूरी का काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था,इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल महावीर उरांव को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।करीब एक से दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर सड़क जाम हटवाया। थाना प्रभारी ने परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हुआ।वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button