शामली
कृषि विभाग का कार्यक्रम, एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। गांव पंजोखरा स्थित खादी ग्रामोद्योग परिसर में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, भाजपा नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और रोजगार योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर नई नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की