बरेली
हाफिजगंज में शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जागरूकता रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना हाफिजगंज में रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली पूरे थाना क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक पायल रानी, मिशन शक्ति टीम से महिला हेड कांस्टेबल रूपदेई, महिला हेड कांस्टेबल रश्मि, महिला कांस्टेबल रिंकी यादव, महिला कांस्टेबल रजनी, उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल राकेश सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।



