बरेली
विशाल भंडारे और हवन के साथ वृद्धाश्रम में चल रही भागवत का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार, बरेली द्वारा लाल फाटक स्थित वृद्धाश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज विशाल भंडारे और हवन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर भागवताचार्य मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि वे अगले वर्ष भी वृद्धजनों को भागवत सुनाएंगे। उन्होंने समिति के लोगों को आश्वस्त किया कि वे वृद्धाश्रम में होने वाले किसी भी धार्मिक आयोजन में आने का अवश्य प्रयास करेंगे। उन्होंने सुंदर और भव्य आयोजन के लिए वृद्धाश्रम समिति और कायस्थ सेना के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
आज हवन और भंडारे में आलोक प्रधान, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, कर्नल एन.के. त्रिपाठी, आलोक सक्सेना, डॉ. नितिन सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, आलोक वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, ईशान इशू, सुनील कुमार सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव, दीपक पांडे, डॉ. सोनिया सक्सेना, सीमा प्रधान, प्रीति सक्सेना, नीरा श्रीवास्तव, हर्षित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


