हापुड़

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में चार दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय खो-खो (बहिने) प्रतियोगिता का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हापुड़ में विद्या भारती द्वारा दिनांक 08.10.2026 से 11.10.2026 तक चल रही चार दिवसीय 37 वीं राष्ट्रीय खो-खो (बहिने) प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों से लगभग 400 छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ शारदा के समक्ष अतिथि बन्धुओं शिवम पाण्डे (सहायक विकास अधिकारी-पंचायत), सत्यपाल सिंह (क्षेत्रीय खेल संयोजक प०उ०प्र०), के.आर.के. सत्यनारायण (क्षेत्रीय खेल संयोजक-द०म०क्षे०) एवं पंकज  (खेल संयोजक मेरठ प्रान्त) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात ‘अतिथि देवो भव’ की परम्परा का निर्वाह करते हुए भारतीय परम्परा के अनुसार अतिथि-बन्धुओं का स्वागत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से गीता पाठ एवं छात्रावास की छात्रा अश्विनी लिम्बो द्वारा एकल गीत ‘भारत माँ के वीर पुत्र हम” की आकर्षक प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात उत्तर क्षेत्र (हरियाणा) से आई छात्राओं ने योगासन की अद्भुत प्रस्तुति दी।

शिवम पाण्डे ने सभी क्षेत्रों से आई हुई छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को समझाया और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने हेतु आशीर्वचन दिया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ‘हम खेलेंगे हम जीतेंगे हम बढ़ते जायेंगे’ पंक्ति द्वारा उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम School Games Federation of India (SGFI) में प्रतिभाग करेंगी। स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का विवरण निम्नवत है:-

श्रेणी

U-14

U-17

U-19

प्रथम

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र

मध्य क्षेत्र

पश्चिम क्षेत्र

द्वितीय

मध्य क्षेत्र

दक्षिण क्षेत्र

तृतीय

दक्षिण मध्य क्षेत्र

उत्तर क्षेत्र

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र

अंत में हेमचन्द  (राष्ट्रीय खेल पालक अधिकारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री-पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने सभागार में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  सत्यपाल ,  स्वाति गर्ग (व्यवस्थापिका), कुलदीप कसाना (सहनिदेशक-शिक्षा भारती),  मुकेश तोषनीवाल , विद्या भारती के अधिकारी, खेलकूद विभाग निर्णायक मण्डल एवं प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button