विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुआ

कानपुर : स्व. ई. वीरेंद्र कुमार जैन (सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर-सेल, अध्यक्ष-भारत विकास परिषद गोविंद नगर एवं अध्यक्ष-जैन औषधालय, आनंदपुरी) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन मूल्यों को जीवंत स्वरूप देने के लिए उनके पुत्र संजीव जैन द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ शिविर में लाला लाजपत राय (हैलट) अस्पताल तथा कार्डियोलॉजी के पचास चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञता सेवाएँ प्रदान कीं आयोजन के दौरान सैकड़ों मरीजों के लिए हृदय रोग,सर्जरी,अस्थि रोग, न्यूरो, मेडिसिन/मधुमेह/बी.पी., ई.एन.टी. (नाक, कान, गला), बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग,मानसिक/बाल मनोचिकित्सक, नशा मुक्ति और एक्यूप्रेशर जैसे मुख्य चिकित्सा विभागों के परामर्श उपलब्ध रहे। इसके साथ ही मरीजों को पैथोलॉजी की जाँचों में 50% की छूट भी प्रदान की गई इस जनसेवा एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास परिषद, आर्य शाखा का विशेष सहयोग रहा। वही संजीव जैन ने बताया कि पूज्य पिताजी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म माना उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके सपनों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए इस निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिल सके। वही पं. अनिल मिश्रा ने बताया कि स्व. ई. वीरेंद्र कुमार जैन जी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, परोपकार और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों और संस्कारों को जीवंत रखते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर इस प्रकार का विशाल स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित करना बेहद सराहनीय कार्य है ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को उत्तम स्वास्थ्य लाभ मिलता है और उनका सेवाभाव हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहेगा। इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, गणमान्य अतिथियों और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम में पं. अनिल मिश्रा (पंजाब केसरी),वी. के. मित्तल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष-सनातन धर्म मन्दिर),ब्रिगेडियर नवीन सिंह वीर चक्र,विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.),अमिताभ भदौरिया तथा आर. के. शर्मा (से.नि. कपड़ा मंत्रालय) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।



