बिजनौर

खेत में चारा काटते समय बुजुर्ग को सांप ने डंसा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भगतावाला में मंगलवार को खेत में चारा काट रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डंस लिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में बुजुर्ग को उपचार के लिए अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। गांव भगतावाला निवासी जयप्रकाश सिंह (85) पुत्र स्वर्गीय बिहारी सिंह मंगलवार को गांव के जंगल स्थित अपने खेत में चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने बुजुर्ग जयप्रकाश सिंह का उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button