बिजनौर

वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, अभियान चलाकर एक वारंटी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : एसपी कृष्ण कुमार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अफजलगढ़ पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज समेत अन्य संबंधित धाराओं के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वही प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार व हल्का प्रभारी शिवम तायल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ग्राम भागीजोत निवासी जयप्रकाश पुत्र सुकवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था और वह न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहा था। उधर प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हल्का इंचार्ज शिवम तायल, कांस्टेबल कृष्ण राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button