बोकारो
विधायक जयराम ने किया क्रब्रीस्तान के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने बंदियों पंचायत के लाहरबेडा स्थित कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर कर किया।
कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त इसकी प्राकृतिक राशि 17 लाख के लगभग है।
इसके लाभुक समिति के अध्यक्ष युनूस अंसारी और सचिव मनोवर अंसारी चयनित हुए हैं।इंही के देखरेख में जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामचन्द्र महतो बंदीयो पंचायत समिति सदस्य करम महतो जेएलकेएम के बंदियों पंचायत अध्यक्ष अशोक हरि किशोर कुमार आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



