झारखंड

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के आरोप निराधार और भ्रामक- विनोद कुमार पांडेय

एनपीटी,

रांची: झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह- प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पेश किया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सीएम हेमन्त सोरेन पर लगाये गये आरोप पूरी तरह से भ्रामक, निराधार और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दिये गये बयान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मरांडी राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिस प्रकार से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, वह झारखण्ड की जनता को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनकी मंशा केवल और केवल झूठी बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की है। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को शायद पुलिस विभाग के पदक्रम और अधिकारों की जानकारी नहीं है। डीआईजी और डीएसपी के पद और उनके कार्यक्षेत्र की स्पष्ट परिभाषा झारखण्ड पुलिस एक्ट में दी गई है। लेकिन अगर उन्हें समझ में नहीं आ रहा है, तो झामुमो उन्हें इस सम्बन्ध में एक जागरूकता सत्र आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखता है। जहां तक ट्रांसफर-पोस्टिंग के आरोपों का सवाल है, तो झामुमो स्पष्ट करना चाहता है कि राज्य सरकार ने हमेशा ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामलों में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया है। किसी भी प्रकार के अवैध हस्तक्षेप या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मरांडी जी को यह बताना चाहिए कि जब उनकी पार्टी सत्ता में थी, तब किस प्रकार से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से ट्रांसफर और पोस्टिंग की गई थी। झारखण्ड की जनता उनके शासनकाल को भूली नहीं है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध हैं। कहा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा भाजपा की ओछी राजनीति और झूठे आरोपों को सिरे से खारिज करती है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button