बेतुल

बैतूल परीक्षा परिणाम उन्नयन में यह प्रशिक्षण लाभकारी होगा

शिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल के निर्देश अनुसार जिला बैतूल के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के कक्षा 10वीं में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत में विषय का अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का माह अगस्त का प्रशिक्षण जारी है। इसी तारतम्य में जिलें में विषय शिक्षकों का प्रशिक्षण संदीपनि शासकीय कृषि विद्यालय बैतूल बाजार में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में आज जिले के जनजातीय कार्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के गणित एवं हिंदी विषय में अध्यापन करा रहे 289 शालाओं के उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक तथा अतिथि शिक्षक सभी ने अपनी सहभागिता की। शिक्षा अधिकारी पूनम बरकडे के अनुसार प्रशिक्षण में सहभागिता से शिक्षक- शिक्षिका विषय की कठिनाइयों को अपने मास्टर ट्रेनर शिक्षकों से समझ सकेंगे एवं परीक्षा परिणाम उन्नयन में यह प्रशिक्षण लाभकारी होगा। इस प्रशिक्षण सत्र के प्रभारी नीलेश्वर कालभोर प्राचार्य ने गणित एवं हिंदी विषय में परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के टिप्स दिए एवं गणित जैसे कठिन विषय में विद्यार्थियों के लिए अंक हासिल करने के लिए चयनित टॉपिक पर अध्यापन के तरीके बताएं। प्रशिक्षण के नोडल शिक्षक भीम घोटे एवं नरेश लहरपूरे ने शिक्षकों को प्रशिक्षण की समय सारणी प्रशिक्षण स्थल व इसके उद्देश्य से अवगत कराया। हिंदी विषय के मास्टर ट्रेनर व प्राचार्य चंद्रशेखर बनाईत, शिक्षक सुरेश कुमार पंडोले, विनय सिंह राठौड़, शिव कुमार वर्मा, सुनील कुमार मोरले और गणित विषय में मास्टर ट्रेनर शिक्षक बाबूलाल बर्डे, मनोज मालवी, देवराव बोखारे, लक्ष्मी चंद लिल्होरे व प्रवीण साहू ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button