बरेली
डीआईजी ने परिक्षेत्र के चार जिलों के कप्तानों के साथ की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने रविवार को परिक्षेत्र के चारों जनपद प्रभारियों एसएसपी बरेली, एसएसपी बदायूं, एसपी पीलीभीत व एसपी शाहजहांपुर के साथ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी ने आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पुलिस-मीडिया समन्वय और सोशल मीडिया पर अफवाहों के त्वरित खंडन के निर्देश दिए।
सीसीटीएनएस पर 60/90 दिन से लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, ई-साक्ष्य ऐप पर एसआईडी बनाकर वीडियोग्राफी, फोटो, फोरेंसिक रिपोर्ट जोड़ने और ई-समन के लिए कोर्ट से समन्वय कर इलेक्ट्रॉनिक तामीला सुनिश्चित करने को कहा।
यक्ष ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग, एनडीपीएस में धारा 68ई/68एफ, PIT NDPS व ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई, जीरो फेटलिटी अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का सख्त पालन कराने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन, महिला बीट सुदृढ़ीकरण, साइबर हेल्प-डेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन और लीन अमाउंट की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही गैंगस्टर में संपत्ति जब्तीकरण, गोकशी में एनएसए, महिला उत्पीड़न व दहेज उत्पीड़न की विवेचना महिला थाने से कराने, हत्या, लूट, स्नेचिंग, नकबजनी, वाहन चोरी, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, पॉक्सो, अपहरण, धर्मांतरण व सांप्रदायिक मामलों में हुई कार्रवाई की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




