सिंगरौली

सरई के तरुणेंद्र जायसवाल ने यूजीसी-नेट में रचा सफलता का नया अध्याय

लोक प्रशासन में हासिल किए 92.75 परसेंटाइल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। प्रतिभा जब परिश्रम का हाथ थामती है तो सफलता स्वयं कदम चूमती है — इसी भावना को सच साबित करते हुए तरुणेंद्र जायसवाल ने यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी अंक-पत्र के अनुसार, तरुणेंद्र ने लोक प्रशासन विषय में कुल 300 अंकों में से 204 अंक प्राप्त करते हुए 92.7521793 परसेंटाइल हासिल किया है, जिसके आधार पर उन्हें सहायक प्राध्यापक पद और पीएच.डी. में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है।
लोक प्रशासन विषय में इस बार कुल 5466 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 4015 अभ्यर्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इतने प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में तरुणेंद्र का 92.7521793 परसेंटाइल हासिल करना उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, लगन और अथक परिश्रम को साफ दर्शाता है।
तरुणेंद्र की इस सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सिंगरौली जिले के सरई निवासी और भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता रमापति जायसवाल ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि तरुणेंद्र उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते हुए परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button