शामली

उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी दुकानदार आजम पुत्र इकराम ने मोहल्ला गुजरान निवासी एक व्यक्ति पर उधार दिए सामान के पांच हजार रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

आजम के अनुसार, उसने कुछ दिन पहले आरोपी को पांच हजार रुपये का सामान उधार दिया था। तय समय पर रकम लौटाने की बात हुई थी। आरोप है कि समय बीतने के बाद जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। आजम ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button